वायरल न्यूज़

जब दुल्हन को देखते ही स्टेज पर बेहोश हो गया दूल्हा, दोस्तों ने संभाला, तो फिर किया ऐसा काम………देखिये VIDEO

 

दिल्ली 15 मार्च 2022 । शादी के स्पेशल मूमेंट्स काफी यादगार होते है, खासकर तब, जब दुल्हा दुल्हन आमने सामने हो, इनके रियेक्शन देखने लायक रहते है। कुछ ऐसा ही मामला इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन के स्टेज पर पहुंचते ही एक्साईटेड दुल्हा बेहोश होता नजर आ रहा है। बेहोश होकर गिरते हुए दुल्हे को उसके दोस्त संभालते है, और फिर दुल्हे राजा अपने ही अंदाज में अपनी दुल्हनियां का वेलकम करते है।

https://www.instagram.com/p/Ca_3rgPDE4S/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

इंस्टाग्राम में खूब देखे जा रहे इस विडियों में देखा जा सकता है कि दुल्हन को देखने के बाद दूल्हा एक्साइटेड हो जाता है और फिर स्टेज पर बेहोश होने की एक्टिंग करने लगता है। हालांकि वीडियो में यह साफ नजर आता है कि दूल्हा एक्टिंग कर रहा है। दुल्हन को देखने के बाद बेहोश हुआ दूल्हा फिर से खड़ा हो जाता है और फिर अपनी दुल्हनिया को खुशी से स्टेज पर बुलाता है। दुल्हन का वेलकम करते वक्त दूल्हे के चेहरे पर बराबर मुस्कान बनी हुई थी। वीडियो कब और कहां का हैए,इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन दर्शकों का प्यार बटोरते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर वेडबाउट नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया। इसे लोगों ने खूब लाइक किया, इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा…..जब आप अपने पसंदीदा व्यक्ति से शादी करते हैं तो कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। अपने उस पार्टनर को टैग करो जिसे ऐसा करते हुए आप देखना चाहते हैं। इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपना रियेक्शन दिया है।

 

 

Back to top button