बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

निरहुआ भी जीते … यूपी में बीजेपी की बल्ले-बल्ले… देखिये किस सीट पर कौन जीता

नयी दिल्ली 26 जून 2022। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का आज़मगढ़ से लोकसभा का उपचुनाव जीतना तय हो गया है. वो 10 हज़ार 649 वोटों से आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है.आज का दिन राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है क्योंकि आज कई राज्यों में हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के नतीजे जारी किए जाएंगे। आज यूपी की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों समेत त्रिपुरा की 4, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी जारी हो जाएंगे। उपचुनावों के नतीजों की जानकारी पाने के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

किन सीटों पर कौन जीता?

  • यूपी के रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी जीते।
  • पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान जीते। 
  • दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में AAP के दुर्गेश पाठक जीते। 
  • त्रिपुरा में CM माणिक साहा बोरदोवाली विधानसभा सीट पर जीत गए हैं। 
  • त्रिपुरा में बीजेपी ने जुबराजनगर सीट पर भी सफलता हासिल की है। 
  • अगरतला से कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन जीते हैं। 
  • आजमगढ़ से भाजपा के निरहुआ बड़ी जीत की ओर

आजमगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ ने किया जीत का दावा, कहा- जनता की जय

आजमगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपनी जीत का दावा करते हुए ट्वीट किया, ” जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।” बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार वह आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं।

पंजाब की संगरूर सीट पर AAP की हार, अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजी मान को जीत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे से रिक्त हुई संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को हार मिली है। इस हाइप्रोफाइल सीट पर अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजी सिंह मान ने 5822 वोटों से जीत हासिल की है। 

रामपुर में बीजेपी ने सपा को 42 हजार वोटों से हराया

रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा उम्मीदवार आसिम राजा को 42,048 वोटों से हराया है। रामपुर में जीत के बाद घनश्याम लोधी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब रामपुर आजम खान का गढ़ नहीं रहा। रामपुर में कमल खिल गया है। ये बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत है। हमें मुस्लिम वोटरों ने भी वोट दिया। 

Back to top button