टेक्नोलॉजी बिज़नेस

अब चुटकियों में बुक कर सकेंगे Confirm Tatkal Ticket, जानिए क्या है आसान तरीका…

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022: भारत में रेलवे से लोग सबसे अधिक यात्रा करते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को रेल टिकट नहीं मिल पाती, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे। जिससे आप आराम से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। तत्काल टिकट बुक करने में छोटी सी गलती के चलते टिकट से हाथ धोना पड़ सकता है।

त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में वेटिंग सैकड़ों हो जाती है, कंफर्म टिकट पाना एक युद्ध जीतने के बराबर होता है। ऐसे में अगर आपने अचानक से यात्रा का प्लान बना लिया हो तो कंफर्म टिकट के लिए आईआरसीटीसी मास्टर लिस्ट (IRCTC Master List) काफी मदद कर सकती है।

आईआरसीटीसी मास्टर लिस्ट (IRCTC Master List) क्या है
मास्टर लिस्ट एक ऐसी सुविधा है जो आईआरसीटीसी के अकाउंट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन टिकट काटने के समय इसका प्रयोग किया जा सकता है।मास्टर लिस्ट फीचर के तहत आप अपने सभी यात्रियों का विवरण पहले से भर सकते हैं। इसके बाद जब भी आप टिकट बुक करेंगे तो आपको अलग-अलग डिटेल नहीं भरनी होगी। इससे काफी समय की बचत होगी, जो तत्काल टिकट काटने के समय सबसे जरूरी बात है। इस फीचर से टिकट बुकिंग और भी आसान हो जाती है।

आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल…

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आप लॉग इन करें।
  3. इसके बाद आपको ऊपर की तरफ दायीं तरफ तीन डॉट नजर आएंगे। इन पर क्लिक करें।
  4. यहां पर आपको बहुत से विकल्प मिलेंगे जिनमें से आपको My Account पर क्लिक करना है।
  5. इसके बाद प्रोफाइल में जाएं। फिर आपको Add/Modify Master List का विकल्प दिखाई देगा।
  6. इस पर क्लिक करें। यहां आपको यात्री विवरण दर्ज करना होगा।
  7. अब जो विकल्प खुलेगा उसमें यात्री का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जन्म, आदि विवरण दर्ज करना होगा।
  8. विवरण भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसी तरह आप बाकी यात्रियों की मास्टर लिस्ट भी बना सकते हैं।

आईआरसीटीसी मास्टर सूची का उपयोग कैसे करें

जब भी आप टिकट बुक करते हैं, तो आपको Book Now पर क्लिक करके बुकिंग स्क्रीन पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। यहां पर आपको लेफ्ट साइड में My Saved Passenger List लिखी दिखाई देगी। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बाईं ओर अपने मास्टर लिस्ट में जोड़े गए सभी सदस्यों की सूची दिखाई देगी। चेकबॉक्स पर क्लिक करके आप सदस्यों को जोड़ पाएंगे। इसके बाद यात्रियों की डिटेल सीधे आ जाएगी और आप आसानी से पेमेंट वाले पेज पर जा सकेंगे।

Back to top button