क्राइम

CG NEWS : दो भाईयों की मौत- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाईयों को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना में दोनों की दर्दनाक मौत, दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक ने….

महासमुंद 9 अक्टूबर 2022। महासमुंद जिला में एक बार फिर रफ्तार के कहर ने दो भाईयों की जान ले ली। बताया जा रहा हैं कि बाइक से लौट रहे भाईयों को तेज रफ्तार कार ने चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों भाईयों की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हा गयी, वही दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

पूरा घटनाक्रम महासमुंद जिला के पटेवा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्राम पटेवा निवासी गिरिजाशंकर त्रिपाठी अपने बड़े भाई मुकेश त्रिपाठी के साथ बाइक पर पटेवा से झलप जाने के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में एन.एच.53 पर ग्राम छिंदौली के पास अचानक दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में कार से टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों भाई उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। घटना में दोनों भाईयों के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही घटना के बाद आरोपी कार का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं। वही घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ हैं।

Back to top button