सीएम बने तीसरी बार पापा….घर में आया नन्हा मेहमान
पंजाब 28 मार्च 2024 पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।
हाल ही में सीएम भगवंत मान ट्वीट कर यह जानकारी दी है. ट्वीट कर लिखा है कि वाहेगुरु ने बेटी का उपहार दिया है..जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.. दरअसल बीते दिनी भगवंत मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर की रात में तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਨੇ ਬੇਟੀ ਦੀ ਦਾਤ ਬਖ਼ਸ਼ੀ ਹੈ..ਜੱਚਾ-ਬੱਚਾ ਦੋਵੇਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਨੇ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2024
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी।मान का बेटा दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। दोनों बच्चे अपने पिता के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।