मनोरंजन

बेशर्म रंग के बाद रिलीज हुआ पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’, झूम उठे फैंस

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2022: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान काफी चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था। जिसे रिलीज के बाद से विवादों का सामना करना पड़ा रहा है। बेशर्म रंग के गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर मेकर्स, अभिनेत्री और शाहरुख खान को विवाद झेलना पड़ा रहा है। अब बेशर्म रंग के बाद फिल्म पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ को रिलीज कर दिया है।

बता दें कि झूमे जो पठान गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी दिलकश आवाज से सजाया है। देखा जा सकता है कि गाने में शाहरुख खान काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिका का लुक भी काफी शानदार है। गाना रिलीज होने से पहले इसे शानदार लाइक्स मिल चुके थे। वहीं अब ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर फैंस इस गाने को लेकर खूब एक्साइटेड हो रहे हैं।

बता दें कि अरिजीत सिंह इससे पहले भी शाहरुख खान के लिए गाने गा चुके हैं। उन्होंने फिल्म दिलवाले के गाने ‘गेरुआ’ और जब हैरी मेट सेजल के गाने ‘हवाएं’ को आवाज दी थी। ये दोनों ही गाने हिट साबित हुए थे। ऐसे में मेकर्स को झूमे जो पठान के भी हिट होने की पूरी उम्मीद है। पठान के इस नए गान को विशाल- शेखर ने तैयार किया है। वहीं गाने को अरिजीत के अलावा सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है।

बता दें कि बीते दिन शाहरुख खान ने पठान के दूसरे गाने झूमे जो पठान का पोस्टर जारी किया था। उन्होंने इस गाने की एक लाइन लिखकर ट्वीट किया था, ‘झूमे जो पठान…मेरी जान…महफिल ही लुट जाए! सब्र रखिए। कल ठीक 11 बजे। वादा रहा पठान का’। पठान फिल्म की बात करें तो शाहरुख और दीपिका की ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Back to top button