हेडलाइन

Photo : CM भूपेश कांग्रेस के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार में रहे मौजूद…देखिये फोटो… 24 साल बाद कांग्रेस पार्टी में गैर गांधी अध्यक्ष…

रायपुर 28 अक्टूबर 2022। कांग्रेस पार्टी में नए युग की शुरुआत हो गई है. कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की कमान संभाल ली है। आज पदभार कार्यक्रम में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।आज सुबह करीब 10.30 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में पार्टी की लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही कई दिग्गज मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मल्लिकार्जुन खड़गे को औपचारिक रूप से कांग्रेस की कमान सौंपने के बाद सोनिया गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों की चर्चा की और नए अध्यक्ष को बधाई भी दी। सोनिया गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने से राहत महसूस कर रही हूं. सोनिया गांधी ने अपने सहयोग और समर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बेहतरी के लिए पूरी क्षमता के साथ काम किया। आप सबका जो सहयोग मिला, उसके लिए आभारी रहूंगी। सोनिया गांधी ने अतीत का भी जिक्र किया और पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों की भी। सोनिया गांधी ने कहा कि आज पार्टी के सामने, देश के लोकतंत्र को लेकर कई चुनौतियां हमारे सामने हैं. उन्होंने कहा कि हमें इन चुनौतियों से सफलतापूर्वक बाहर निकलने का रास्ता खोजना होगा।

Back to top button