बिग ब्रेकिंग

PM का राष्ट्र के नाम संदेश: मोदी कर सकते हैं बड़ा एलान, सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित…

नई दिल्ली 22 अक्टूबर2021।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वैसे पीएम मोदी का आज का संबोधन बेहद महत्वपूर्ण इसलिए रहने वाला है क्योंकि एक दिन पहले ही देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। उम्मीद है कि पीएम मोदी आज अपने संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं, साथ ही दिवाली और छठ जैसे त्यौहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं। इसके अलावा देश की कई योजनाओं की उपलब्धि पर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ यह भी उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली देश की उपलब्धि पर भी अपना संबोधन दे सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली उपलब्धि पर ही अपना संबोधन देंगे। माना जा रहा है कि कोरोना के खिलाफ भारत की अगली रणनीति क्या होगी, कैसे पूरी रह से कोरोना को हराना है, इन सब मसलों पर संदेश दे सकते हैं। बता दें कि भारत ने कोरोना के खिलाफ एक नया मील का पत्थर पार कर लिया है। देश में टीकाकरण का आंकड़ा रिकॉर्ड 100 करोड़ के पार पहुंच गया है और ऐसा करने वाला चीन के बाद दूसरा देश बन गया है भारत। गुरुवार की सुबह भारत कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के मील के पत्थर पर पहुंच गया जब एक अरब लोगों को टीका लग चुका था। सरकार चाहती है कि इस साल भारत के सभी 94.4 करोड़ वयस्कों को टीका लगाया जाए। 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य में पहली और दूसरी दोनों खुराकें शामिल हैं।

 

Back to top button