क्राइमबिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG-2 कैदी फरार : फिल्मी स्टाइल में दो कैदी गाड़ी से कूदकर हुए फरार, जेल ले जाने के दौरान रेप के दोनों आरोपियों ने किया कांड

कोंडागांव 17 मई 2023। कोर्ट से जेल ले जाने के दौरान दो कैदी पुलिस वैन से कूदकर फरार हो गये। मामला कोंडागांव का है। दोनों कैदी को जगदलपुर जिला जेल से कोंडगांव पेशी के लिये गया था। पेशी के बाद कैदी को लेकर वापस जब जेल ले जाया जा रहा था, तो कैदी फरार हो गया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपी रेप और पाक्सो एक्ट के आरोपी है।

कोंडगांव थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि जगदलपुर जेल से दो कैदी को कोंडगांव कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था। शाम करीब 5 बजे कोर्ट में पेशी के बाद दोनों कैदियों को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे 30 पर जोबा मोड़ के पास दोनों आरोपी गाड़ी से कूदकर फरार हो गये। एक आरोपी का नाम लखी धर है, जो 376 पाक्सो एक्ट का आरोपी है। वहीं दूसरा आरोपी विजय बंजारे है, जो धनोरा का रहने वाला है। ये आरोपी भी 376, पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार हुआ था।

Back to top button