क्राइम

धर्म के नाम पर 35 लोगों को ठगा पुलिस ने ,आरोपी को किया गिरफ्तार..

मुंबई 5 नवंबर 2023 |धर्म के नाम पर कई तरह के फ्रॉड और जालसाजियां आम तौर पर होती रहती हैं, लेकिन मुंबई में धर्म के नाम पर 35 लोगों के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने चार धाम यात्रा के नाम पर 35 लोगों को बहलाया और फिर उनसे लाखों की रकम ऐंठ ली। वहीं जब चारधाम यात्रा पर जाने का समय आया तो आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया। हालांकि पीड़ितों के द्वारा पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी। वहीं पुलिस को आरोपी के मुंबई में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ज्यादा छूट का ऑफर देकर दिया झांसा
दरअसल, शहर की कांदिवली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो चार धाम की तीर्थ यात्रा के नाम पर बुजुर्ग नागरिकों के साथ ठगी करता था। कांदिवली के वरिष्ठ पुलिस से निरीक्षक संदीप विश्वासराव ने बताया कि 2022 में राजेश पटेल नाम के आरोपी ने पावन टूर एंड ट्रेवल्स नाम की एजेंसी शुरू की। उसने लोगों को कम पैसे में चार धाम यात्रा की स्कीम देनी शुरू की। उसी समय शीतल नाम की एक टीचर उसके पास टिकट बुकिंग कराने गई। इस दौरान आरोपी ने उनको एक ऑफर दिया। आरोपी ने कहा कि ज्यादा मेंबर को लाओगे तो और ज्यादा छूट दिया जायेगा। इसके बाद 35 लोग जाने के लिए तैयार हो गए थे। फिर आरोपी राजेश पटेल ने एक आदमी का खर्चा 35 हजार रूपया बताया और एडवांस में 3 लाख 52 हजार रुपये ले लिए।

Back to top button