क्राइम

CG – भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 5 कर्मचारी बुरी तरह से झुलसे, सेक्टर 9 अस्पताल में कराया गया भर्ती..

भिलाई 8 नवंबर 2021– दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां भिलाई स्टील प्लांट मे बड़ा हादसा हुआ है, घटना में संयंत्र में काम रहे आधा दर्जन कर्मचारी गर्म पानी से बुरी तरह से झुलस गये है। बताया जा रहा है कि बीएसपी के एमआरडी यूनिट-2 रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां काम कर रहे 5 कर्मचारी गर्म पानी की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। घटना रात 8 बजे की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बीएसपी प्रबंधन राहत बचाव कार्य में जुट गया है। आग से झुलसे कर्मचारियों को सेक्टर 9 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार जारी है। संयंत्र में झुलसने वालो में एक BSP का कर्मी है जबकि शेष ठेका श्रमिक बताये जा रहे है। घटना की जानकारी के बाद आला अधिकारी मौके पर संयंत्र में झुलसने वालो में एक BSP का कर्मी है जबकि शेष ठेका श्रमिक बताये जा रहे है। संयंत्र में ये हादसा किन वजहों से हुआ इसका अभी तक खुलासा नही हो सका है। प्रबंधन के जवाबदार अधिकारी घटना के कारणों की जांच करने की बात कह रहे है।

जिन 5 श्रमिकों के झुलसने की खबर आई है, उनमे मनीष कुमार साहू, पी राजू नायर, रजनीश कुमार, विजय कुमार दलाई और मेथी अलगन का नाम बताया जा रहा है।

Back to top button