हेडलाइन

बीजेपी नियुक्तियां : भाजपा ने संगठन में की नयी नियुक्तियां, देखिये किन्हें क्या मिली नयी जिम्मेदारी

रायपुर 22 फरवरी 2023। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन में नयी नियुक्तियां की है। बिलासपुर संभाग का सह प्रभारी अनुराग सिंहदेव को बनाया गया है। वहीं विधानसभा विस्तारक योजना के संयोजक राम प्रताप सिंह को बनाया गया है। जबकि रूपनारायण सिन्हा और अनुराग सिंहदेव को सदस्य बनाया गया है।

उसी तरह से विधानसभा प्रभारी के संयोजक शिवरतन शर्मा को बनाया गया है, जबकि मेजर अनिल और प्रदीप गांधी सदस्य होंगे।

Back to top button