क्राइम

पॉपुलर TV एक्ट्रेस की रोड एक्सीडेंट में मौत, घर जाते वक्त डंपर ने मारी टक्कर…

मुंबई 13 नवंबर 2022: सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। बता दें मशहूर मराठी अभिनेत्री कल्याणी कुराले की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कल्याणी कुराले को कोल्हापुर रोड पर एक डंपर ने टक्कर मार दी थी।

मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले-जाधव का सड़क हादसे में शनिवार को निधन हो गया। 32 वर्षीय कल्याणी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डंपर ने टक्कर मारी। कल्याणी रेस्टोरेंट बंद करके वापस घर लौट रही थीं। वह अपनी बाइक पर थीं। उनका रेस्टोरेंट हलोंडी सांगली फाटा में स्थित है। हादसा उनके रेस्टोरेंट के पास हुआ। कोल्हापुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि कल्याणी शनिवार देर शाम घर जा रही थीं। तभी सांगली-कोल्हापुर हाईवे पर हलोंडी चौराहे के पास हादसा हो गया। पुलिस ने कहा, ‘उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है।‘

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कल्याणी को टक्कर मारने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कोल्हापुर के शिरोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

https://www.instagram.com/p/CkWphWLh6Ps/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने एक नया रेस्टोरेंट खोला था और रोज रेस्टोरेंट में एक्ट्रेस मेहमानों को हैंडल करने जाती थी। कल्याणी अपने दोनों कामों को अच्छे से हैंडल कर लेती थी। अभिनेत्री को आखिरी बार शो ‘दखंचा राजा ज्योतिबा’ और ‘तुझ जीव रंगला’ में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में भी काम किया है।

https://www.instagram.com/reel/Ck3CpFIoZXP/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेत्री सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव रहती थी। बता दें हाल ही में कल्याणी ने एक पोस्ट शेयर किया था जो अभी बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोटी बना रही है। इसके साथ ही कल्याणी ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह एक सॉन्ग में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। एक हफ्ते पहले ही अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन मनाया था।

https://www.instagram.com/reel/CkpQTiWId7t/?utm_source=ig_web_copy_link

Back to top button