देश

अगले 3 दिन तक गरज, तूफानी हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भविष्वाणी

नई दिल्ली। देशभर में इस समय मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों में इस समय बारिश, आंधी और बर्फबारी देखने को मिल रही है। बारिश होने की वजह से कुछ जगहों पर सर्दी और भी अधिक बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम काफी ही ज्यादा खुशनमा बना हुआ है।

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेंगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है, कई क्षेत्रों में संभावित ओलावृष्टि के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

अगले 3 दिन तक गरज, तूफानी हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भविष्वाणी

Read more: भारत में खूब बिकती हैं 7 सीटों वालीं ये 3 कारें, दमदार इंजन के साथ कीमत 10 लाख रुपये से कम

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की या फिर बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। 22 फरवरी को बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है, मगर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा।

मौसम विभाग की मानें यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कन्‍नौज, कानपुर देहात, औरैया, उन्‍नाव और कानपुर नगर बारिश के साथ हीओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और झारखंड में भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। बारिश के बाद मैदानी इलाकों के तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

इस बीच, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 22 फरवरी तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने आज राजस्थान में और कल उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

अगले 3 दिन तक गरज, तूफानी हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भविष्वाणी

Read more: मात्र 9 लाख में मिल रही Scorpio S11 गाड़ी! धांसू लुक और गजब फीचर्स…

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 24 से 26 फरवरी तक हल्की से मध्यम वर्षा देखा जा सकता है। 23 फरवरी तक पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की चेतवानी जारी की गई है। जबकि, 24 से 26 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है।

अरुणाचल प्रदेश में कल और परसों (22 फरवरी और 23 फरवरी) भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है, पश्चिम बंगाल और सिक्किम 22 फरवरी को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट पर हैं।

 

Back to top button