ब्यूरोक्रेट्स

प्रमुख सचिव व सचिव स्तर के अधिकारी संभालेंगे प्रदर्शनी स्थल की कमान…..राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान 3 साल की उपलब्धियों के प्रदर्शनी के लिए नोडल अफसर तय…इन्हें दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर 1 फरवरी 2022। 3 फरवरी को राहुल गांधी रायपुर आ रहे है। राहुल गांधी कई बड़ी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, इसमें सबसे अहम भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना है। वहीं अमर जवान ज्योति, सेवाग्राम की भी नींव राहुल गांधी रखेंगे। इधर राहुल गांधी के कार्यक्रम के मद्देनजर रायपुर में राज्य सरकार की तीन साल की उपलब्धियों के मद्देनजर प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।

साइंस कॉलेज मैदान में लगने वाले प्रदर्शनी के मद्देनजर नोडल अफसरों की नियुक्ति की गई है। ये कार्यक्रम कितना महत्वपूर्ण है, इसका अन्दाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर लगने वाले स्टाल की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव, सचिव और कमिश्नर स्तर के IAS उठा रहे हैं। प्रदर्शनी स्थल पर प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला को शिल्पग्राम, डॉ कमलप्रीत सिंह को कृषि, श्याम धावड़े को बस्तर और अय्याज़ तम्बोली को गांधी सेवाग्राम और प्रेम कुमार को वन विभाग का नोडल इंचार्ज बनाया गया है। वही पूरे कार्यक्रम के कॉर्डिनेशन के लिये एस भारतीदासन को इंचार्ज बनाया गया है।

 

Back to top button