टॉप स्टोरीज़पॉलिटिकल

प्रियंका गांधी हाउस अरेस्ट: लखीमपुर जा रही प्रियंका को पुलिस ने रोका… CM भूपेश सुबह 9 बजे की फ्लाइट से हो रहे रवाना….लखीमपुर पहुंचने से पहले ही सभी को रोकने की तैयारी

 

रायपुर/नई दिल्ली 3 अक्टूबर 2021। लखीमपुर में किसानों को कार से कुचलकर मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के बाद यूपी की राजनीति बेहद गरम है। इधर नेताओं का लखीमपुर पहुंचना भी शुरू हो गया है। लखीमपुर खीरी में रविवार दोपहर को हुए बवाल के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देर रात लखनऊ पहुंचीं. लमीखपुर खीरी जाने की तैयारी कर रहीं प्रियंका गांधी को लखनऊ में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया. यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने से रोक दिया. उन्हें कौल हाउस में ही रहने के लिए कहा गया है.

इधर कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रायपुर से लखीमपुर पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे की फ्लाइट से वो लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। वहां से वो कार से लखीमपुर खीरी 2.15 बजे पहुंचेंगे। हालांकि जिस तरह से प्रियंका गांधी को हाउस अरेस्ट किया गया है, लगता नहीं हैं कि अन्य नेताओं को भी घटनास्थल पर जाने दिया जाएगा।

किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर के लिए देर शाम ही रवाना हो गए हैं। इधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कल लखीमपुर जाने का ऐलान किया है।

Back to top button