हेडलाइन

प्रमोशन ब्रेकिंग: जांजगीर जिले से प्रधान पाठक पद पर प्रमोशन के लिए पात्र-अपात्र की लिस्ट जारी… पदांकन का आदेश 2 दिनों में….DEO ने NW न्यूज से कहा…..

जांजगीर जांजगीर 19 अक्टूबर 2022। प्रदेश में इन दिनों सहायक शिक्षकों से प्रधान पाठक के पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है। कई जिलों से या तो प्रमोशन आदेश जारी हो गया है या फिर प्रमोशन की प्रक्रिया के तहत सीनियरिटी लिस्ट जारी कर दी गई है। इन सबके बीच जांजगीर से सहायक शिक्षकों के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति को लेकर पात्र अपात्र की सूची जारी कर दी गई है।

जांजगीर में अभी सिर्फ पदोन्नति को लेकर पात्र अपात्र की सूची जारी हुई है, पदांकन को निर्देश अलग से जारी किया जाएगा। सूची को लेकर NW न्यूज़ 24 से बात करते हुए जांजगीर जिला के DEO हेतराम सोम ने बताया कि, की शासन की प्रक्रियाओं के तहत ही पदांकन आदेश जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावा आपत्ति की सूची जारी कर दी गई है अब जल्दी 1 से 2 दिनों के भीतर पोस्टिंग संबंधी निर्देश भी अलग से जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ही पहले प्रमोशन को लेकर जारी की गई सूची में पात्र अपात्र की लिस्ट को सार्वजनिक किया गया है। जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन ने प्रमोशन को लेकर जो भी निर्देश दिया है, उन तमाम निर्देशों का पालन किया जाएगा।

आपको बता दें कि सहायक शिक्षक फेडरेशन लगातार प्रमोशन को लेकर सक्रिय रहा है। जांजगीर जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने इस संदर्भ में बिलासपुर संयुक्त संचालक के साथ-साथ जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी के साथ भी कई दफा मुलाकात की थी और प्रमोशन की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की थी। अब फेडरेशन की पहल रंग लाती दिख रही है।

Back to top button