बिग ब्रेकिंग

CG कांग्रेस बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस की कार्यकारिणी में हुआ बदलाव…मीडिया चेयरमैन, उपाध्यक्ष, महामंत्री बदले, चार नये जिलाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर 2 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित मीडिया विभाग के चेयरमैन बदले गए हैं। सुशील आनंद शुक्ला छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख होंगे, वो लंबे समय से पद संभाला रहे शैलेश नितिन त्रिवेदी की जगह लेंगे।

वहीं चार पार्टी उपाध्यक्ष भी बदले गए है। अरुण सिंघानिया,पीआर खूंटे, अम्बिका मरकाम और वाणी राव उपाध्यक्ष बनाई गई है। वहीं गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव, भानुप्रताप सिंह और पदमा मनहर को हटाया गया है।

उसी तरह जेनेरल सेक्रेटरी के तौर पर वासुदेव यादव,अमरजीत चावल और सुमित्रा धीरतलहरे को कार्यकरिणी में जगह मिली है,जबकि द्वारका यादव, उत्तम वासुदेव और पंकज शर्मा को हटाया गया है।
चार नये जिला कांग्रेस अध्यक्ष की भी नियुक्ति हुई है। मुकेश चंद्राकर भिलाई सिटी, सुरेंद्र जायसवाल कोरबा रूरल, विजय पांडेय बिलासपुर शहर और राघवेंद्र सिंह जांजगीर चाम्पा के जिला अध्यक्ष बनाये गए है।

Back to top button