पॉलिटिकल

सेवाग्राम प्रदर्शनी में राहुल गांधी ने चलाया चरखा, महिला कारीगरों से जाना उनका हाल

रायपुर, 3 फरवरी 2022 – राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आज राहुल गांधी के कई दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई।

यहां राहुल गांधी कुम्हार के साथ जहां बराबरी में बैठकर मटका पर मिट्टी के दीए बनाना सीखते नजर आए, तो वही सेवाग्राम प्रदर्शनी में राहुल गांधी ने चरखा चलाकर लोगों का दिल जीत लिया। नवा रायपुर सेवाग्राम डोम पर गांधी एवं सेवाग्राम प्रदर्शनी स्थल पर गांधी जी के जीवनी पर आधरित प्रदर्शिनी का राहुल गांधी ने अवलोकन किया एवं उजाला ग्राम संगठन, सेरीखेड़ी के महिला कारीगरों माहेश्वरी साहू, बसन्ती साहू एवं अनुसुइया सेन से भेंट एवं चर्चा की।

राहुल गांधी ने महिलाओं से चर्चा करते हुए उनसे पूछा- आप कैसे हो, कारीगर महिलाओं ने कहा हम अच्छे है। सांसद राहुल गांधी ने यहां स्वयं चरखा चलाया और गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके साथ थे। राहुल गांधी से मिलकर उजाला ग्राम संगठन सेरीखेड़ी की महिला कारीगर बसंती साहू और माहेश्वरी साहू उत्साहित हुई।

Back to top button