मनोरंजन

रणवीर सिंह ,रोहित शेट्टी की फिल्म Cirkus Trailer आया सामने….पत्नी दीपिका संग नजर आएंगे रणवीर….

मुंबई 2 दिसंबर 2022 बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ-साथ वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर समेत कई मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। फिल्म सर्कस (Cirkus) का निर्देशन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने किया है, जो अपनी शानदार कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

सर्कस का ट्रेलर देखकर इतना पक्का हो गया है कि रोहित शेट्टी इस क्रिसमस एक बार फिर से दर्शकों गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। सर्कस में दर्शकों को शानदार एक्टर्स के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी।


फिल्म सर्कस के ट्रेलर की बात करें तो यह जुड़वा लोगों की कहानी लग रही है, जो एक ही शहर में मौजूद हैं। इन लोगों की वजह से पूरा शहर कन्फ्यूज हो जाता है, जिसकी वजह से ऐसी सिचुएशन्स पैदा होती हैं कि हंसी आती है। रोहित शेट्टी हमेशा से ही कलरफुल फिल्में बनाते रहे हैं और सर्कस का ट्रेलर भी काफी रंग बिरंगा है।


हाउसफुल है रोहित शेट्टी का सर्कस
रोहित शेट्टी हमेशा से ही वो फिल्में बनाते रहे हैं, जिनको वो बनाना चाहते हैं। जिस कहानी ने उनके दिल में जगह बनाई, उसे ही उन्होंने पर्दे पर पेश किया। रोहित शेट्टी का विजन ही है, जिसने उन्हें इस दौर का सबसे सफल मसाला एंटरटेनर बनाया है लेकिन सर्कस का ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि वो हाउसफुल जोन में घुस गए हैं। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी हाउसफुल फ्रेंचाइजी भी कुछ-कुछ इसी तरह की है।

हाउसफुल सीरीज की फिल्मों में सारे कलाकार एक ही जगह मौजूद होते हैं और उनमें कन्फ्यूजन की वजह से कॉमेडी सिचुएशन्स पैदा होती हैं। सर्कस का ट्रेलर भी इससे अलग नजर नहीं आ रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का खास कैमियो होगा, जो ट्रेलर में नजर आता है। दीपिका पादुकोण को देखकर मुस्कुराहट आती है, जो सर्कस ट्रेलर की हाइलाइट हैं। वैसे आपको फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button