क्राइम

बलात्कार : आरोपी ने नाबालिग लड़की पर फेंका तेजाब, उसके बाद फिर खुद पी गया…

दिल्ली 8 दिसंबर 2023|राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति ने गुरुवार को एक नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंका और खुद भी तेजाब पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 54 वर्षीय मृतक के खिलाफ दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई अदालत में पहले से ही लंबित है. उसने 17 वर्षीय किशोरी पर उस वक्त तेजाब फेंका जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को हमें आनंद पर्वत पुलिस थाने में तेजाब हमले के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक किशोरी तथा आरोपी प्रेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया था. पुलिस को तेजाब हमले में झुलसी किशोरी ने बताया कि उसकी मां ने प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. आरोपी के घर में विवाह समारोह है. उसी में शामिल होने के लिए उसे जमानत मिली थी.

दुष्कर्म का मामला वापस लेने का बनाया दवाब
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘‘तेजाब हमले में झुलसी नबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी के घर में विवाह समारोह है और उसी में शामिल होने के लिए उसे जमानत मिली थी।’’ लेकिन गरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अरोपी प्रेम सिंह ने किशोरी को धमकी दी कि उसकी मां दुष्कर्म का मामला वापस ले, लेकिन जब किशोरी ने ऐसा करने से इनकार किया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया और खुद भी तेजाब पी लिया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले में किशोरी मामूली रूप से झुलस गई, लेकिन अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रेम सिंह पर नाबालिग लड़की से रेप का केस चल रहा है। इस मामले में वह जेल में बंद था और अपने घर की शादी में शामिल होने के लिए 29 नवंबर को अंतरिम जमानत पर बाहर आया था।

खुद भी पी लिया तेजाब
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अरोपी प्रेम सिंह ने किशोरी को धमकी दी कि उसकी मां दुष्कर्म का मामला वापस ले, लेकिन जब किशोरी ने ऐसा करने से इनकार किया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया और खुद भी तेजाब पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले में किशोरी मामूली रूप से झुलस गई, लेकिन अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Back to top button