स्पोर्ट्सहेडलाइन

एक्सीडेंट के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत, छड़ी के सहारे दिखे चलते…फैंस हुए भावुक….

IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा। पिछले दिनों इस टीम के कप्तान ऋषभ पंत हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद इस खिलाड़ी की सर्जरी हुई। ऋषभ पंत सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे हैं। इस वजह से वह क्रिकेट मैदान से दूर है। वहीं, ऋषभ पंत आईपीएल 2023 सीजन में नहीं खेल पाएंगे। बहरहाल, सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वह दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने अरूण जेटली स्टेडियम पहुंचे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में जारी मैच में जब ऋषभ पंत टीम का समर्थन करने पहुंचे तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार दुर्घटना के बाद बुरी तरह चोटिल होने के बाद ये पहली बार है जब पंत क्रिकेट मैदान पर दिखे हों। दिल्ली कैपिटल्स के रेगुलर कप्तान को स्टेडियम में देख भारतीय फैंस भावुक हो गए सोशल मीडिया के जरिए उनकी तस्वीरें शेयर कर तारीफ की।

https://twitter.com/superking1815/status/1643259006008578049?s=20

30 दिसंबर, 2022 को ऋषभ पंत का देहरादून में भयानक एक्सीडेंट हो गया था। गंभीर चोट लगने के चलते वो आईपीएल 2023 से बाहर हुए। लेकिन इंजरी ने उन्हें भले ही मैदान पर उतरने से रोका लेकिन टीम का हौंसला बढ़ाने से नहीं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ चल रहे मैच में पंत छड़ी के सहारे अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही ये आधिकारिक ऐलान कर दिया था कि सोमवार को ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आएंगे। जैसे ही पंत ग्राउंड पर पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पंत की तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी।

Back to top button