स्पोर्ट्स

गुजरात को धूल चटाने उतरेगी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स,फटाफट जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

नई दिल्लीः आईपीएल का 40वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाना है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स से काफी उम्मीदें हैं जो हर हाल में मैच जीतना चाहेगी। गुजरात टाइटंस भी मुकाबले में पताका फहराकर प्वाइंट टेबल में सुधार करना चाहेगी।

गुजरात को धूल चटाने उतरेगी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स,फटाफट जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

read more: 30 हजार रुपये से कम दाम में घर खरीद लाएं ये ब्रांडेड AC,जाने इसके बेहतरीन फीचर्स

दिल्ली कैपिटल्स ने वैसे अभी तक इस सीजन में अपने फैंस को निराश किया है, जिसे 8 मुकाबलों में 5 हार का सामना करना पड़ा है। ऋषभ पंत की भी इस सीजन में परीक्षा है, क्योंकि वे चोटिल होने से लंबे समय बाद आईपीएल सीजन खेलते नजर आ रहे हैं, जिन्हें टीम की भी कमान सौंपी गई है। अब सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है, यह देखने वाली बात होगी।

आमने-सामने में कौन किस पर भारी

आईपीएल इतिहास में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अभी 3 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें दिल्ली कैपिलट्स को एक ही जीत मिली ,जबकि गुजरात टाइटंस ने 2 मैचों में विजय पताका फहराई। वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली का उच्च स्कोर 162 है।

डीसी के खिलाफ गुजरात का अब तक का उच्चतम स्कोर 171 है। आखिरी बार दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला मई 2023 में खेला गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने कम स्कोर वाले उस मैच में 20 ओवर में 130/8 रन बनाएथे। रनों का पीछा करते हुए गुजरात 20 ओवर में 125/8 रन पर रुक गई थी।

इस आईपीएल में अब दोनों टीमें अपनी बढ़त बनाने के लिए आज दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में पसीना बहाती नजर आएंगी। यह मुकाबला काफी निर्णायक होने की उम्मीद है।

फटाफट जानें दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

गुजरात को धूल चटाने उतरेगी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स,फटाफट जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

read more: आसमान से गिरने के बाद फिर बढे सोने के दाम, आया भयंकर उछाल,जानिए आज क्या है सोने की कीमत

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन जानें

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, संदीप वारियर, मोहित शर्मा।

Back to top button