हेडलाइन

दीपावली पूर्व वेतन भुगतान हो : सहायक शिक्षक फेडरेशन ने DEO-BEO को सौंपा ज्ञापन….

जशपुर 12 अक्टूबर 2022। दीपावली पूर्व कर्मचारियों और शिक्षकों के वेतन की मांग तेज हो गई है। संगठन की तरफ से दीपावली पूर्व 20 अक्टूबर को वेतन भुगतान की मांग की जा रही है। आज सहायक शिक्षक फेडरेशन की तरफ से भी दीपावली पूर्व वेतन की भुगतान के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

जशपुर जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता की अगुवाई में सभी 8 ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने अपने विकासखंड में बीईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि सहायक शिक्षकों की दीपावली का त्यौहार काफी महत्वपूर्ण होता है।

प्रदेश में से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। त्यौहार की तैयारी में खर्च को देखते हुए शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन दीपावली पूर्व 20 अक्टूबर को जारी कर दिया जाए तो इससे बड़ी राहत होगी। अधिकारियों ने इस संदर्भ में अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही गई है। आपको बता दें कि इससे पहले सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर दीपावली पूर्व वेतन की मांग की थी।

Back to top button