बिग ब्रेकिंग

OPS के लिए CM के सम्मान में इंडोर स्टेडियम खचाखच भरा…. कार्यक्रम के 1 घंटा पहले ही कार्यक्रम स्थल भरा… मुख्यमंत्री कर सकते हैं कुछ बड़ा ऐलान

रायपुर 29 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 मार्च को ऐतिहासिक ऐलान किया था, अब उस ऐलान के लिए मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया जा रहा है। कार्यक्रम में अभी एक घंटे का वक्त बचा है, लेकिन अभी से ही पूरा इंडोर स्टेडियम खचाखच भर गया है। प्रदेश भर से करीब 10 हजार शिक्षक व कर्मचारियों का अनुमान था। उम्मीद के मुताबिक इंडोर स्टेडियम में कर्मचारियों और शिक्षकों का जमावड़ा हो गया है।

पैवेलियन और गैलरी पूरी तरह से भर गया है, वहीं कुर्सियां भी लगभग भर चुकी है। दूर-दराज के इलाकों से लगातार कर्मचारियों का आना अभी भी चुकी है। माना जा रहा है कि 15-20 मिनट के भीतर पूरा स्टेडियम भर जायेगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 2 बजे से है। मुख्यमंत्री शिक्षकों के बीच 2 बजे से 3 बजे तक रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान कर्मचारियों और शिक्षकों को कुछ बड़ी सौगात भी दे सकते हैं। लिहाजा आज के इस सम्मेलन पर प्रदेश भर के कर्मचारियों की नजरें टिकी है।

आपको बता दें कि शिक्षक संवर्ग और पंचायत सचिव संवर्ग के 12 संगठन मिलकर एक साथ मुख्यमंत्री का सम्मान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश के सामने शिक्षक संगठन की तरफ से करीब आधा दर्जन मांगें रखी जायेगी। जिसमें वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, प्रथम सेवा गणना से पुरानी पेंशन का लाभ, पंचायत सेवकों का शासकीयकरण जैसी मांगें शामिल है।

Back to top button