पॉलिटिकलहेडलाइन

स्कूल ब्रेकिंग : CM भूपेश का निर्देश- स्कूलों में अब हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी व संस्कृत में होगी पढ़ाई… यहां नये इंग्लिश स्कूल खोलने की घोषणा, स्कूल-कॉलेजों का हुआ नामांकरण

रायपुर, 11 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री आज भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा में हैं। इस दौरान उनका भेंट मुलाकात कार्यक्रम नवागढ़ विधानसभा के सेमरा गांव में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुना और उसका मौके पर निराकरण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे अपनी संस्कृति परंपरा से जुड़े रहे हैं इसलिए स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवाई जायेगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का ऐलान किया। वहीं ग्राम कुटरा में हाईस्कूल में अतिरिक्त भवन व शौचालय निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ का नाम लिंगेश्वर महाविद्यालय किया जायेगा। ग्राम उदय भाठा के हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में करने और शासकीय हाईस्कूल बुढ़ेना का नामकरण आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर करने की घोषणा की।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पामगढ़ की छात्रा तान्या केशरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर बताया कि स्कूल खुलने से अब फीस की चिंता किए बगैर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर पा रहे हैं। पहले ज्यादा फीस लगती थी। तान्या ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उनके स्कूल में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं मिल रही है। शिक्षक भी बहुत सपोर्टिव हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पर कहा कि आज गांवों में बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते देख बहुत खुशी होती है। बच्चे अपनी संस्कृति परंपरा से जुड़े रहे हैं इसलिए स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवाई जायेगी।

भूपेश बघेल ने ग्राम सेमरा में की गई घोषणाएं :-

  1. ग्राम सेमरा साप्ताहिक बाजार में शेड व चबूतरा निर्माण करवाया जायेगा।
  2. ग्राम धुरकोट में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
  3. शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ का नाम लिंगेश्वर महाविद्यालय किया जायेगा।
  4. नवागढ लिंगेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।
  5. नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोली जायेगी।
  6. ग्राम कुटरा में हाईस्कूल में अतिरिक्त भवन व शौचालय निर्माण करवाया जायेगा।
  7. ग्राम औरी में सी.सी. रोड बनवाई जायेगी।
  8. ग्राम सलखन में मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड बनवाई जायेगी।
  9. शासकीय हाईस्कूल बुढ़ेना का नामकरण आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर किया जायेगा।
  10. ग्राम उदय भाठा के हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में किया जायेगा।
  11. नवागढ़ में खेल मैदान की घोषणा।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवागढ़ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह व ग्राम पंचायत सेमरा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू ने शाल, श्रीफल भेंट-कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।

Back to top button