हेडलाइन

5 जिलों में स्कूल का समय बदला : एक और जिले से स्कूल टाइमिंग में बदलाव का आदेश हुआ जारी, पढ़िये निर्देश….

कोण्डागांव 10 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ में कई इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहरी की वजह से 13 जिलों में तीन दिन की छुट्टी के बाद स्कूल तो फिर से खुल गया हैं, वहीँ कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कल से लेकर पांच जिलों में अबतक स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा चुका है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर कई बाद अब कोण्डागांव जिले में भी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

कोण्डागांव कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली प्रातः साढ़े 8 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली साढ़े 12 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित करने समय निर्धारित किया गया है।

एक पाली में संचालित होने वाले शालायें में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है यह प्रातः 10 बजे से सांयकाल 4 बजे तक संचालित रहेंगी। यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों सहित अनुदानप्राप्त शालाओं और मदरसा विद्यालयों में अनिवार्यतः लागू होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी 25 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। उक्त परिवर्तित समय के अनुसार स्कूलों का संचालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सर्व सम्बन्धित अधिकारियों, प्राचार्यों तथा प्रधानपाठकों को दिये गए हैं।

Back to top button