मनोरंजन

वीडियो: शिल्पा ने किया दीपिका को कॉपी…. फैन्स ने जम कर उड़ाया मजाक…

मुंबई 4 मार्च 2022।बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी रियलिटी टीवी ‘शो इंडियाज गॉट टैलेंट’ को जज करती हैं। उनके साथ बादशाह, मनोज मुंतशिर और किरण खेर भी इस शो का हिस्सा बनती हैं। शो का एक ताजा प्रोमो वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया है जिसमें आप शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान को मिलकर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का एक सीन रीक्रिएट करते हुए देख सकते हैं। फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने इस सीन को किया था।

दीपिका का रोल करके ट्रोल हुईं शिल्पा
शिल्पा शेट्टी को रोहित शेट्टी के साथ मिलकर ये सीन करते हुए देखकर फैंस कुछ खास इंप्रेस नहीं दिखे। बल्कि कई लोगों ने शिल्पा शेट्टी को अजीब तरह से इस सीन को करने के लिए ट्रोल किया है। एक यूजर कमेंट सेक्शन में लिखा- ओवरएक्टिंग की दुकान। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इतनी गंदी एक्टिंग। इसी तरह ढेरों सोशल मीडिया यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करने की कोशिश की है।

https://www.instagram.com/reel/Caq-8NyA4Qv/?utm_source=ig_web_copy_link

फैंस को नहीं भाई शिल्पा की एक्टिंग
इस वीडियो को कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- इंडियाज गॉट टैलेंट में रोहित शेट्टी ने रीक्रिएट किया अपनी फिल्म का एक मजेदार सीन शिल्पा शेट्टी के साथ। देखिए इस मजेदार एक्ट को इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 में। एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा- लेकिन दीपिका ने इसे ज्यादा बेहतर किया था।

शो में बनी शिल्पा और मुंतशिर की जोड़ी
बता दें कि शिल्पा शेट्टी और मनोज मुंतशिर की जोड़ी शो में दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रही है। वहीं किरण खेर और बादशाह की जुलबंदी फैंस को पसंद आ रही है। भोले-भाले बादशाह हर कंटेस्टेंट के साथ अपना कोई न कोई रिश्ता बना लेते हैं और किसी की परफॉर्मेंस पसंद आने पर बादशाह का सामने आकर वो स्टिक तोड़ना काफी इंप्रेसिव है।

Back to top button