हेडलाइन

छात्र की एक्सीडेंट में मौत, दो छात्र घायल…. नये साल की पिकनिक से लौटने के दौरान हुआ हादसा

कोरबा 2 जनवरी 2022। कोरबा में नये साल की खुशियों के बीच एक हादसा हो गया। हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी, वहीं दो छात्र घायल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र पिकनिक मनाकर अपने दोस्तों के साथ वापस लौट रहा था। छात्र का नाम चेतन कुमार है, जो 11वीं में पढ़ाई करता था। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गया, जिसकी वजह से चेतन की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक कुदरी निवासी चेतन  अपने दो दोस्त अभय कुमार और शिवा के साथ नए साल के पहले दिन बाइक से पिकनिक मनाने सतरेंगा डैम गया था। चेतन पढ़ाई में अच्छा था, इसलिए वह अपने घर से 9 किलोमीटर दूर कोरबा में रहकर कक्षा-11वीं में पढ़ाई करता था। वो नये साल में घर आया था। हालांकि परिजनों ने 1 जनवरी को पिकनिक जाने से मना भी किया था, लेकिन वो नहीं माना।

चेतन ही बाइक चला रहा था। अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाई और मौज मस्ती की थी। इसके बाद शाम के वक्त तीनों वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त शाम हो गई थी और तीनों बाइक से अभी अजगर बाहर पहुंचे थे। तभी ये हादसा हो गया है। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इस वजह से बाइक अनियंत्रित हुई तो पेड़ से टकराई और चेतन की मौके पर ही मौत हो गई थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि वहीं उसके साथी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Back to top button