क्राइम

CG NEWS : बकरा चोरी के आरोप में पार्षद की बेरहमी से पिटाई,फावड़ा….लाठी-डंडा से लैस होकर भीड़ ने किया हमला,उधर पुलिस जब पहुंची तब तक……

रायपुर 12 मई 2023। राजधानी रायपुर में एक वार्ड पार्षद पर स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह से पिटाई कर दी। बताया जा रहा हैं कि पार्षद पर महिलाओं ने बकरा चोरी का आरोप लगाया गया। इसके बाद नाराज महिलाओं के साथ स्थानीय लोगों ने पार्षद के गोदाम पर धावा बोल दिया, जहां से वह बकरे की खरीद-बिक्री का कारोबार करता हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले तो विवाद किया फिर पार्षद की जमकर पिटाई कर दी।

पार्षद के साथ मारपीट का ये पूरा मामला रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक टिकरापारा क्षेत्र के वार्ड नंबर- 63 शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड में पार्षद के पद पर चंद्रपाल धनगर हैं। बताया जा रहा हैं कि पार्षद चंद्रपाल का बकरा खरीद-बिक्री का पुस्तैनी कारोबार है। क्षेत्र के बमलेश्वरी चौक में पार्षद का दुकान भी हैं। शुक्रवार सुबह पार्षद अपने गोडाउन में मौजूद थे, तभी पास के ही देवार बस्ती की कुछ महिलाएं उनके गोडाउन में पहुंचीं। उन्होंने वहां के कर्मचारियों को गोडाउन चेक कराने के लिए कहा। महिलाओं का आरोप था कि उनके बस्ती से 3-4 बकरे चोरी करके पार्षद के गोडाउन में रखे हुए हैं।

जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ महिलाओं की बहस होने लगी। तभी बस्ती के कुछ और युवक लाठी-डंडा से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान भीड़ को पता चला कि पार्षद चंद्रपाल धनगर भी अंदर मौजूद हैं। जिसके बाद उन्होंने पार्षद को बाहर बुलाकर उससे बहस करने लगे। चंद्रपाल ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच विवाद बढ़ने पर स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद पार्षद पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा हैं कि पार्षद अपनी जान बचाने के लिए अंदर कमरे में भाग गया, तभी भीड़ ने कमरे के दरवाजे को भी लोहे के सामानों से तोड़ दिया।

इसी बीच किसी ने टिकरापारा पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और भीड़ को नियंत्रित कर पार्षद की जान बचाई। घायल पार्षद के बेटे अभिषेक धनगर का आरोप है कि कुछ युवक देवार बस्ती की महिलाओं समेत लूट और जानलेवा हमला करने के इरादे से गोडाउन में घुसे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर मारपीट भी की। इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने पीड़ित पार्षद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। हमलावरों की पहचान जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही हैं।

Back to top button