हेडलाइन

IAS के नेतृत्व में टीम बनी : राज्य सरकार ने आरक्षण के अध्ययन के लिए टीम की गठित.. शम्मी आबिदी, पी अन्बलगन व भीम सिंह के साथ इन राज्यों में जायेगी टीम

राज्य सरकार ने आरक्षण के अध्ययन के लिए अलग-अलग राज्यों में भेजी जाने वाली अधिकारियों की टीम तय कर दी है। महाराष्ट्र, तमिलनाडू और कर्नाटक के लिए अधिकारियों की टीम बनायी है। महाराष्ट्र में शम्मी आबिदी, तमिलनाडू में पी अन्बलगन और कर्नाटक में भीम सिंह टीम के साथ अध्ययन के लिए जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य से अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का संयुक्त दल आरक्षण प्रावधानों के अध्ययन के लिए शीघ्र ही महाराष्ट्र, तमिलनाडु एवं कर्नाटक जाएगा। यह अध्ययन दल उक्त राज्यों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण प्रावधानों के संबंध में सुसंगत एवं उपयुक्त जानकारी, विधिक स्थिति, पिछड़ेपन संबंधी, क्वांटिफिएबल डाटा या समकक्ष आयोग/प्रतिवेदन की जानकारी संबंधी राज्य के आरक्षण संबंधी न्यायालयीन प्रकरण एवं वस्तुस्थिति का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ शासन को रिपोर्ट सौंपेगा।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा उक्त राज्यों में आरक्षण के प्रावधानों के अध्ययन के लिए 5-5 सदस्यीय अध्ययन दल के गठन का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत महाराष्ट्र राज्य में आरक्षण के प्रावधानों के अध्ययन के लिए आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी, अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री एस.के. सिंह, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री प्रज्ञान सेठ, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सामाजिक कार्यकर्ता श्री आर. वी. सिंह और सेवानिवृत्त आईपीएस एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री भारत सिंह जाएंगे।

इसी तरह जल संसाधन विभाग के सचिव श्री पी. अनबलगन, अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्रीमती अंशिका पाण्डेय, अपर संचालक आदिम जाति श्री संजय गौर, सेवानिवृत्त आईएएस एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री बी.एल. ठाकुर एवं श्री जी.एस. धनंजय का दल तमिलनाडु राज्य में अध्ययन के लिए जाएगा। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह, अवर सचिव सामान्य प्रशासन श्री पुलक भट्टाचार्य, अपर संचालक आदिम जाति श्री ए.आर. नवरंग, सेवानिवृत्त आईएएस एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री एच.एल. नायक तथा सेवानिवृत्त आईएफएस एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री विक्रम लकड़ा का संयुक्त दल कर्नाटक मंे अध्ययन के लिए जाएगा।

महाराष्ट्र

  • शम्मी आबिदी, आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग
  • एस के सिंह अवर सचिव छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग
  • प्रज्ञान सेठ उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग
  • आरबी सिंह सेवा निवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश सामाजिक कार्यकर्ता
  • भारत सिंह सेवानिवृत्त आईपीएस, सामाजिक कार्यकर्ता

तमिलनाडु

  • पी अन्बलगन सचिव, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग
  • अंशिका पांडे अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग
  • संजय गौरव संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग
  • बीएल ठाकुर सेवानिवृत्त आईएएस सामाजिक कार्यकर्ता
  • जीएस धनंजय सेवानिवृत्त आईएएस सामाजिक कार्यकर्ता

कर्नाटक

  • भीम सिंह, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं
  • पुलक भट्टाचार्य अवर सचिव छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग
  • एवं जाति कल्याण विभाग सेवानिवृत्त सामाजिक कार्यकर्ता
  • एआर नवरंग, अपर संचालक आदिम जाति
  • एलएल नायक रिटायर आईएएस समाजिक कार्यकर्ता
  • विक्रम लकड़ा रिटायर आईएफएफ

Back to top button