वायरल न्यूज़

चीते की रफ्तार से बुजुर्ग ने गायब की मुर्गी, गजब की रफ्तार देख इंटरनेट भी हिल गया- देखें वीडियो

VIRAL VIDEO: बुजुर्गों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं। कभी स्टंट दिखाते हुए तो कभी शादी में अनोखे स्टाइल में डांस करते हुए इनके वीडियो खूब वायरल होते हैं। अब फिर से एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें चाचाजी बिजली की रफ्तार से मुर्गी चोरी करते नजर आ रहे हैं। उनका तरीका देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हिल गए हैं। वीडियो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

जब कभी रफ्तार की बात होती है तो चीते का नाम लिया जाता है। क्योंकि, चीते की रफ्तार के सामने किसी का टिकना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। लेकिन, इस वीडियो (Funny Video) में एक बुजुर्ग की रफ्तार देखकर आपका दिमाग जरूर घूम जाएगा। वायरल वीडियो कहा का है इसकी जानकारी तो नहीं है। लेकिन, आप देख सकते हैं एक खाली जगह पर बुजुर्ग बैठे हुए हैं। बगल में एक महिला भी बैठी है। जबकि, कुछ मुर्गियां इधर-उधर घूम रही हैं। तभी बुजुर्ग मुर्गी को फंसाने के लिए चाल चलता है और कुछ उसके सामने फेंकता है। मुर्गी वहां पहुंच जाती है। जैसे ही मुर्गी वहां पहुंचती है बुजुर्ग चीते की रफ्तार से उसे गायब कर देता है।

https://www.instagram.com/reel/Clyi3mlgD3b/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ba41e05b-94bb-412b-9432-6edf36dfa8d6

अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ‘satyam_x04’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां बुजुर्ग की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। बुजुर्ग का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button