स्पोर्ट्स

भारतीय टीम बनेगी इस बार वर्ल्ड कप विजेता ,चंद्रयान 3 की सफलता के बाद भारतीय टीम की बारी…

नई दिल्ली 24 अगस्त 2023| चंद्रयान-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता से देशभर में जश्न का माहौल है। इस सफलता के साथ ही पूरी दुनिया ने भारतीय वैज्ञानिकों को लोहा माना। इसके साथ ही भारत दुनिया का सिर्फ चौथा ऐसा देश बन गया है, जिसने चांद पर अपने लैंडर मॉड्यूल को भेजने में कामयाबी पाई है। इसरो को मिली इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता को अब क्रिकेट विश्व कप के साथ जोड़कर एक खास संयोग की बात की जाने लगी है।

टीम इंडिया के लिए सुखद संयोग

अब बारी है साल 2023 की जहां भारत ने चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इतिहास रच दिया है। अब नजरें हैं भारतीय क्रिकेट टीम की ओर जो 8 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू करेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने इसको लेकर एक खास संयोग की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट में साल 2019 के उस क्षण की तस्वीर थी जब ISRO के तत्कालीन प्रमुख के. सिवान दुखी थे और एक तरफ रोहित शर्मा की 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की निराश तस्वीर। अब साल 2023 में ISRO के मौजूदा प्रमुख एस. सोमनाथ की खुशी से लबरेज तस्वीर है और दूसरी तरफ है प्रश्नचिन्ह। क्या टीम इंडिया इस संयोग को पूरा कर पाएगी?

4 साल पहले हुए थे नाकाम

ठीक चार साल पहले भी यही दोनों बड़े इवेंट एक साथ हुए थे. जुलाई 2019 में भारत ने अपना दूसरा मिशन चंद्रयान-2 अंतरिक्ष में रवाना किया था. ये मिशन अपने लक्ष्य के बिल्कुल करीब था लेकिन सितंबर में सॉफ्ट लैंडिंग के वक्त बस कुछ मीटर दूर भटक गया और क्रैश हो गया. तब ये एक नाकामी थी. इससे ठीक पहले जून-जुलाई में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था और उसमें भी भारत बिल्कुल करीब आकर हार गया था. तब सेमीफाइनल में टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी थी.

इस बार चंद्रयान का लॉन्च वर्ल्ड कप से पहले आया और भारत का ये अभियान सफल रहा. ऐसे में इसने आशावादी भारतीय क्रिकेट फैंस में एक उम्मीद जगाई है कि शायद इसी तरह वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया इस बार आखिरी बाधा पारकर तिरंगा फहरा दे. जाहिर तौर पर ये सिर्फ संयोग और संकेत हैं लेकिन उम्मीद रखना कुछ गलत तो नहीं है.

Back to top button