टेक्नोलॉजी बिज़नेस

मुकेश अंबानी को फिर जान से मारने की धमकी, रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, कॉलर ने अंबानी परिवार का किया जिक्र…

मुंबई 05 अगस्त 2022 : मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का कॉल आज 12 बजकर 57 मिनट पर आया था। कॉलर ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पर भी धमकी दी है। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा फोन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर आया, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है। यह धमकी आज दोपहर 12:57 पर एक अनजान नंबर से आई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी भरा फोन के बाद यह जानकारी मुंबई पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने दी। जिसके बाद मामले की तफ्तीश शुरू है। मुंबई के डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक यह कॉल एक अनजान नंबर से आया था कॉल करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम लेकर भी धमकी दी है। सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को भी जान से मारने की धमकी फोन करने वाले शख्स ने दी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार को दक्षिण मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को फोन किया और उसे उड़ाने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पर भी धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर एक अज्ञात नंबर से अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button