बिग ब्रेकिंग

जीपी सिंह को जेल में VIP ट्रिटमेंट देने वाले तीन जेलकर्मी निपटे…..टीवी दिखाने चढ़वा दिया था वाच टावर पर… खुलासा हुआ तो मचा हड़कंप

रायपुर 2 अप्रैल 2022। राजद्रोह के मामले में जेल में बंद सस्पेंड IPS जीपी सिंह को VIP ट्रीटमेंट दिया गया है। मामला का खुलासा होने के बाद तीन जेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। खबर है कि पंजाब चुनाव के रिजल्ट दिखाने के लिए IPS जीपी सिंह को वाच टावर पर चढ़ा दिया गया था। दो दिन बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो जेल महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में सेल इंचार्ज, ड्यूटी इंचार्ज सहित तीन को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिस दिन पांच राज्योंका चुनाव परिणाम आ रहा था, उस दिन उन्होंने टीवी पर रिजल्ट देखने की इच्छा जतायी। जिसके बाद जीपी सिंह को बैरक के नजदीक वाले वाच टावर पर चढ़ा दिया। उस वाच टावर पर जेल प्रहरियों के आराम की व्यवस्था है और टीवी भी लगा है। करीब आधे घंटे तक उस वाच टावर में लगे टीवी में पंजाब चुनाव का रिजल्ट देखने के बाद वो नीचे अपनी केल में पहुंच गये।

दो दिन बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो जांच शुरू हुई, जिसके बाद फिरतराम, मंगल सिंह और केशव सिंह नाम के जेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। आपको बता दें कि वाच टावर सिक्युरिटी के लिए बनाया गया है, जहां कैदी नहीं जा सकते, बावजूद जेल प्रहरियों ने जीपी सिंह को वाच टावर पर चढ़वा दिया। जेल अधिकारियों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी। सीसीटीवी में भी जीपी को वाच टावर को देखा गया। जिसके बाद तीन कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया।

Back to top button