अध्यातम

AAJ KA RASHIFAL : मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के साथ क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें कल का राशिफल

आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।

मेष राशि

आज मेष राशि वाले कार्य स्थल पर अपने व्यवहार में बदलाव करेंगे। परिवार में किसी बात के कारण तनाव हो सकता है। आपको आज आर्थिक रूप से कुछ मजबूती जरूर मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कुछ लोग जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि मानसिक परेशानी आपको और अवसाद दे सकती है।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गुलाबी

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मां लक्ष्मी के स्त्रोत्र का पाठ करें, धन की परेशानी दूर हो जाएगी।

वृष राशि

आज वृष राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। किसी समारोह में शामिल होने का मौका परिवार सहित मिलेगा। धन आगमन की स्थिति सही दिख रही है। कई स्रोतों से विधान आने के रास्ते बना रहे हैं। लव पार्टनर से टेंशन को कम करने का प्रयास करें। जुखाम बुखार और खांसी की परेशानी से आप परेशान रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – क्रीम

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर कमल का पुष्प बड़े भाव से अर्पित करना चाहिए मनोकामना पूर्ण होगी।

 

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि वाले अपने कार्यस्थल पर नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। परिवार में शान्ति बनाए रखने के लिए बच्चों पर गुस्सा ना करें। आज आप शेयर मार्केट में निवेश करने के पहले मार्केट की दिशा को समझे तभी निवेश करें। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर बहस ठीक नहीं है संबंधों में अलगाव हो जाएगा। आपको अपने नशे पर नियंत्रण रखना चाहिए स्वास्थ्य के लिए और परिवार के लिए जरूरी है।

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – ग्रे

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको कुत्तों को ब्रेड और बिस्कुट खिलाना चाहिए कार्य क्षेत्र मजबूत होगा।

 

कर्क राशि

आज कर्क राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में संभल कर रहे हैं विरोधी आप पर हावी होंगे। परिवार में अपनों के बीच तनाव कम करने का प्रयास करें। आज किसी से पैसे का लेनदेन में या उधार वापस मांगने में विवाद हो सकता है। लव पार्टनर से बात ना होने की वजह से आज शाम को आप तनाव महसूस करेंगे। हृदय रोगियों को चाहिए कि किसी प्रकार का मानसिक तनाव न लें।

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – सफेद

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज चावल दान करें।

 

सिंह राशि

आज सिंह राशि वाले अपने कार्य स्थल पर मजबूत स्थिति में रहेंगे। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा सभी एक दूसरे की मदद करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आज का दिन बहुत सही रहने वाला है। आप कुछ नई वित्तीय योजना में निवेश करेंगे। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ आज मुलाकात होगी और लंबी बातें होगी प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – केसरिया

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज घर में खीर बनाएं और अतिथियों के आने पर उन्हें खिलाएं और घर के सभी सदस्य बड़े भाव से खाएं।

 

कन्या राशि

आज कन्या राशि वाले अपनी वाक्पटुता के कारण कार्य क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कुछ लोग अपने व्यापार की वृद्धि के लिए कर्ज लेने का प्रयास करेंगे। लव पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है, जिससे थोड़ा तनाव रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आरोप झेलने पड़ेंगे। कुछ लोग कमर दर्द के कारण काफी परेशानी महसूस करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हरा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज मंदिर में गुलाब का फूल चढ़ाएं और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें, धन वृद्धि होगी।

 

तुला राशि

आज तुला राशि वाले अपने कार्य में सफलता अर्जित करेंगे और मन बहुत प्रसन्न रहेगा। माता का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से परिवार में तनाव बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का निवेश अच्छा रिटर्न दिलाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता के लिए आज आप एक दूसरे को उपहार देंगे। आज प्रॉपर्टी खरीदने का दिन है, कुछ लोग रजिस्ट्री कराएंगे। शरीर में किसी प्रकार के संक्रमण के कारण रोग उत्पन्न होगा।

आज का लकी नम्बर – 30

आज का लकी रंग – गहरा ग्रे

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय भगवान गणेश का नमन करें सफलता मिलेगी।

 

 

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि वालों को कार्य क्षेत्र में काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। किसी शॉपिंग मॉल में परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़े खरीदेंगे। धन की स्थिति अच्छी होने के कारण आप किसी जगह निवेश करेंगे जिससे धन आगमन के रेगुलर साधन बनेंगे। लव पार्टनर के साथ जब आप रहे तो किसी दूसरे की बात ना करें नहीं तो आपस में तनाव बढ़ेगा। मधुमेह के रोगियों को खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए और व्यायाम भी करना चाहिए।

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – भूरा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको मां दुर्गा का दर्शन और पूजन करना चाहिए।

 

धनु राशि

आज धनु राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होगा, सभी रिश्तेदारों का आगमन होने से आपके संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार होना है लोगों से आर्थिक मदद भी मिलेगी और आपका निवेश भी अच्छे रिटर्न दिलाएगा। लव पार्टनर के साथ आप छोटी यात्रा पर कहीं जा सकते हैं जहां पर आप खुश महसूस करेंगे। मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य में थोड़ा शिथिलता रहेगी।

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – केसरिया

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कनकधारा स्तोत्र का पाठ आपकी सभी प्रकार का आर्थिक संकट दूर करेगा।

 

मकर राशि

आज मकर राशि वाले काम में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन का विचार करने वाले आज कोई भी बदलाव न करें। परिवार में पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे आपकी थोड़ी आर्थिक परेशानी भी दूर होगी। वित्तीय सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप टैक्स सेविंग प्लान में इन्वेस्ट भी करेंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी बात होगी पूरा दिन बहुत अच्छा बीतेगा। माइग्रेन के कारण सर दर्द होने की स्थिति दिख रही है।

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –  नीला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको आज नवार्ण मंत्र का जाप करना चाहिए।

 

 

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आज आपको मौन रहना पड़ेगा। व्यापार में विस्तार के लिए आज आप अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़वाने की पोजना बनायेंगे। मकान निर्माण करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। भौतिक सुख में वृद्धि के लिए कुछ घरेलू सामान खरीदेंगे। लव पार्टनर के साथ आज आप प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें, आंख में संक्रमण के कारण परेशानी बढ़ेगी।

आज का लकी नम्बर –  9

आज का लकी रंग –   गहरा नीला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप गरीबों में खीर वितरण करें।

 

मीन राशि

आज मीन राशि वाले नई रणनीति पर काम करेंगे। आपकी रचनात्मकता आज आपको सफलता दिलाएगी। आप अपने सकारात्मक प्रभाव से घर के सभी सदस्यों के मन को अपनी तरफ खींच लेंगे। आर्थिक सुधार आपकी मेहनत के बल पर होगा। आज आप जोखिम भरे योजनाओं में निवेश न करिएगा नुकसान होना निश्चित है। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर कहासुनी हो जाएगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण आपको हॉस्पिटल जाना पड़ेगा।

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – पीला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय पांच काली मिर्च के दाने पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण और ऊपर फेंक करके निकले आपके कार्य में सफलता मिलेगी।

Back to top button