पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO : ब्रह्मानंद को BJP ने ही फंसाया… मंत्री अमरजीत का बड़ा बयान… भाजपा ने ही गुप्त रिपोर्ट उपलब्ध..

रायपुर 29 नवंबर 2022। ब्रह्मानंद नेताम की मुश्किलें बढ़ने वाली है। झारखंड पुलिस ने नोटिस जारी कर नेताम को तलब किया है, तो वहीं कांग्रेस लगातार भाजपा प्रत्याशी पर आक्रामक है। इन सबके बीच ब्रह्मानंद नेताम को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा खुलासा किया है। अमरजीत भगत ने कहा है कि ब्रह्मानंद नेताम पर लगे जिस आरोप पर भाजपा इतना हाय तौबा कर रही है, दरअसल उसके दस्तावेज तो भाजपा के नेताओं ने ही उपलब्ध कराये थे। भाजपा पर अमरजीत भगत ने जमकर निशाना साधा है।

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि भाजपा को अपनी हार दिखायी दे रही है, इसलिए वो सिर्फ अपनी साख बचाने की लड़ाई लड़ रही है। अमरजीत भगत ने कहा कि

ब्रह्मानंद नेताम को लेकर बीजेपी जो इतनी बातें कह रही है, उसके दस्तावेज तो भाजपा ने ही उपलब्ध करवाए हैं। बीजेपी में इतनी कलह हैं कि गुप्त रिपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं पहले अपनी पार्टी को ठीक करे बाद में दुसरो पर आरोप लगाए

अमरजीत भगत, मंत्री, छग

एसटी क्षतिपूर्ति राशि पर मंत्री अमरजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दोहरा व्यवहार का आरोप लगाया है। अमरजीत ने कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैर भाजपाई राज्य में छल कपट दोहरा व्यवहार कर रहे हैं। राज्य के हित को अनदेखा कर रही है। इससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा हैं। व्यवस्था पर छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। बता दे कि GST क्षतिपूर्ति का 1300 करोड़ बकाया हैं जिसमें 500 करोड़ मिला हैं

Back to top button