टॉप स्टोरीज़हेडलाइन

VIDEO : अचानक गिरने लगीं स्कूल की 95 लड़कियां ,,हालत देख शिक्षकों के उड़े होश

6 अक्टूबर 2023|देश और दुनिया में कई अनोखे मामले सामने आते है जिसे समझने में विज्ञान को भी समय लग जाता है. कई बार अचानक एक साथ कई लोगों में अजीब बीमारी या अजीब बर्ताव हैरान कर देता है. ऐसी स्थिति को महामारी कहा जाता है. हाल में केन्या के एक स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां के काकामेगा काउंटी में हाई स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां के काकामेगा काउंटी में हाई स्कूल की लगभग 95 छात्राओं के साथ कुछ अजीब हुआ.

मिली जानकारी के सेंट थेरेसा एरगी हाई स्कूल की ये लड़कियां बीते कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। अजीब सी बीमारी के चलते एक साथ इन लड़कियों के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह पैरालाइज हो गया है। कथित “महामारी” ने लड़कियों के परिवारों को घबराहट और चिंता में डाल दिया है। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि अचानक इन लड़कियों के पैर सुन्न और गतिहीन हो गए हैं। केन्याई सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में लड़कियों को लगड़ाकर और लड़खड़ाकर कर चलते हुए देखा जा सकता है|

Back to top button