मनोरंजन

वीडियो : कीचड़ भरी सड़क पर सज-धजकर उतर गई दुल्हन, फिर जो किया सोच में पड़ जाएंगे…

नई दिल्ली 23 सितंबर 2022 : देश के कई राज्यों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है और इसके चलते गलियों और सड़कों में पानी भरा हुआ है। हर किसी के लिए अपने शहर की समस्याओं को दुनिया के सामने रखना आसान नहीं होता है, लेकिन केरल में एक दुल्हन ने सड़कों की खराब हालत को फोटोशूट से चर्चा में ला दिया है। दरअसल केरल की दुल्हन और वेडिंग फोटोग्राफर ने सड़कों पर पानी से भरे गड्ढों को दिखाने के लिए रोड पर ही फोटोशूट का फैसला लिया। लाल जोड़े में खूब सजी दुल्हन की पानी से लबालब भरी सड़कों पर निकलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विवाह से जुड़े इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन लाल रंग की साड़ी पहने सड़क पर उतर आई है। उसके आगे एक फोटोग्राफर भी नजर आ रहा है। सड़क पर चारों ओर गड्ढे दिखाई दे रहे हैं और साथ ही कीचड़ भी भरा पड़ा है। वो फोटोग्राफर को इशारा करती है कि उसकी तस्वीकें खींचे। दुल्हन कीचड़ भरे गड्ढे के किनारे चलती है और फोटोग्राफर उसकी तस्वीरें निकालता है।

https://www.instagram.com/p/CikHacULQ-u/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7ec8315f-e44f-4f53-bd71-93c615d8d903

अब तक ऐसे ही एक वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लाल साड़ी में तैयार दुल्हन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर ऐरो वेडिंग कंपनी ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे परंपरागत ड्रेस में तैयार होकर और भारी जूलरी पहनकर निकलती है। वह गड्ढों से भरी सड़क से गुजरती है, जिनमें पानी भरा हुआ है और रास्ते से बड़ी संख्या में वाहन भी गुजरते दिख रहे हैं। इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है।

https://www.instagram.com/reel/CiXQ7rBvTUJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=adcdca76-c0b8-4551-b89c-4d940da12fa1

अब तक इंस्टाग्राम पर ही इस वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इंस्टा यूजर्स ने दुल्हन और वेडिंग फोटोग्राफर के आइडिया और क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की है। वीडियो के अलावा फोटोग्राफर ने दुल्हन की गड्ढों से भरी सड़क पर चलते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Back to top button