वायरल न्यूज़

VIDEO : विवाह में दूल्हे ने पहन लिया कुछ ऐसा, दुल्हन ने देखा और फिर हंसी नहीं रोक पाई

नई दिल्ली 05 सितंबर 2022 : शादी-ब्याह से जुड़े लाखों करोड़ों वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं। मगर इनमें कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें एक बार देख लें तो दिनभर हंसी नहीं रुकती है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है मगर इसमें जो कुछ होता है शायद ही पहले कभी देखा होगा। वीडियो कुछ ही घंटे में हजारों बार देखा जा चुका है और ये नेटिजन को भी खूब पसंद आया है। सामने आया चंद सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि विवाह से जुड़ी सभी रस्म पूरी हो चुकी हैं और फोटो सेशन चल रहा है।

इसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के करीब खड़े और फोटोग्राफर फोटो खींचने व्यस्त है। पारिवारिक सदस्य दोनों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। हालांकि इसी बीच नजर दूल्हे की शेरवानी की तरफ जाती है और ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर दुल्हन तक हंस-हंसकर लोटपोट हो जाती है। दरअसल दूल्हा जब फोटो खिंचवाने में व्यस्त था कि तभी किसी ने उसकी शेरवानी ऊपर उठा दी. हैरानी की बात है कि दूल्हे ने शेरवानी के नीचे पायजामा की जगह कैपरी पहन रखी थी। फ्रेम में ये दृस्य देखने का बाद किसी हंसी नहीं रुकी।

https://www.instagram.com/reel/CiEwLHpBiRa/?utm_source=ig_web_copy_link

मजेदार है कि दूल्हे की ऐसी ड्रेस देखकर दुल्हन का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया। बाद में दूल्हा भी खुद की हंसी नहीं रोक पाया। दूल्हा-दुल्हन का ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक 1000 से ज्यादा लोगों ने अबतक लाइक किया है।

Back to top button