वायरल न्यूज़स्पोर्ट्स

मिस इंडिया फाइनलिस्ट हैं Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड, क्रिकेटर पर यूं लुटाती हैं प्यार….जानिए कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड………

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर व बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी धुआंधार बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मात्र 126 गेंद में दोहरा शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया। इसी शानदार परफॉर्मेंस के साथ ईशान ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्रिकेटर की इस उपलब्धि पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) ने भी उनपर प्यार लुटाया है।

https://www.instagram.com/p/CiFzW2rpx7A/?utm_source=ig_web_copy_link

ईशान किशन के फैंस उनकी लेडी लव के बारे में जानने के लिए बेकरार हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि स्टार बल्लेबाज के दिल में बसने वाली अदिति आखिर कौन हैं।

आपको बता दें कि अदिति हुंडिया पेशे से एक मॉडल हैं। वो ब्यूटी वर्ल्ड का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। साल 2017 में अदिति हुंडिया मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। 2018 में अदिति ने मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। अदिति के इंस्टाग्राम पर लाखों की तदाद में फॉलोअर्स हैं।

https://www.instagram.com/p/Cg1PBxeveGE/?utm_source=ig_web_copy_link

ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया बेहद खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां वह अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अदिति हुंडिया बेहद हॉट हैं और खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। कहा जाता है कि ईशान किशन और अदिति करीब तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अदिति सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ईशान किशन पर अपना प्यार लुटाती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिंया को बताया जाता है। जब ईशान किशान ने ये कमाल कर दिखाया तो ऐसे में अदिति खुद को तारीफ करने से कैसे रोक पातीं उन्होंने क्रिकेटर के लिए प्यार और इजहार सरेआम कर दिया और ईशान की दो तस्वीरें शेयर कर दीं। ऐसे में हर किसी की जुबां पर अब उनके प्यार के चर्चे हैं।

Back to top button