हेडलाइन

VIDEO..नेताओं की होली देखिये..जब उप मुख्यमंत्री ने गाया फाग… विष्णुदेव सरकार…विष्णुदेव सरकार…करे वादा ल निभाये..

कवर्धा 25 मार्च 2024। पूरे प्रदेश में होली की धूम है। आमलोगों से लेकर खास लोगों तक होली में मदमस्त हैं। इस दौरान नेताओं की होली का दिलचस्प नजारा सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री ने जहां बगिया में होली मनाया, तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा स्थित गांधी मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अनूठा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने इस मौके पर फाग गाया – करे वादा ल निभाये

भाजपा सांसद व सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे, कवर्धा भाजपा के अध्यक्ष अशोक साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण भी इस फागगीत पर झूमें। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्र व प्रदेश की जनता को होली के शुभ अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Back to top button