ब्यूरोक्रेट्स

VIDEO..जब DSP साईकिल पर दुल्हनिया लेकर आये…..शादी में इस सादगी के लोग भी हो गये कायल… वीडियो हुआ वायरल

पन्ना 6 दिसंबर 2021। शादी को लेकर भी शौक अजब गजब होते हैं। कोई डोली में दुल्हन लाने जाता, तो कोई हवाई जहाज और लग्जरी गाड़ियों में, लेकिन मध्य प्रदेश के निवाड़ी में एक डीएसपी ने शादी के बाद दुल्हन लाने का एक अजीबोगरीब तरीका तैयार किया। डीएसपी पद पर तैनात दुल्हा संतोष पटेल ने अपनी दुल्हनिया को साइकिल पर विदा कराकर घर पहुंचा। मामला पन्ना जिला के अजय गढ़ देवगांव का है।

संतोष पटेल ने डीएसपी की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अभी हाल ही में अपनी पहली पोस्टिंग पाई है। 29 नवंबर को पटेल की चंदला के गहरावन गांव की रहने वाली रोशनी से शादी हुई थी। शादी की तमाम रस्म ग्रामीण परिवेश और पारंपरिक तरीके के साथ निभाई गई थी। लेकिन यह शादी तब सुर्खियों में आ गई जब दूल्हा संतोष पटेल अपनी दुल्हन को साइकिल पर बिठाकर घर पहुंचा। इस दौरान दूल्हा ने सेहरा नहीं बल्कि खजूर का मुकुट लगाया था।

एसडीओपी ने अपनी शादी में हिन्दू संस्कृति की वैवाहिक परंपराओं का पालन किया। इसके तहत उन्होंने सिर खजूर के पेड़ के पत्तों का मौर भारतीय परिधान में जहां दूल्हा सजा हुआ था तो दुल्हन ने भी ठेठ भारतीय सीधे पल्ले की चुनरी पहन रखी थी। दूल्हा-दुल्हन को लाने ले जाने में भी मोटरगाड़ी का नहीं पालकी का ही प्रयोग किया गया।  इस अनूठी शादी में लोगों को हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति के दर्शन हो रहे थे।

Back to top button