टॉप स्टोरीज़

ऩहीं आयी बारात तो दुल्हे के घर के बाहर दुल्हन धरने पर बैठी…. आर्मीमैन दुल्हे का रात 2 बजे तक होता रहा था इंतजार… 11 लाख रूपये …

भरतपुर 10 मार्च 2022। बारात लेकर दुल्हा नहीं आया तो दुल्हन खुद ही दुल्हे के घर पहुंच गयी और धरने पर बैठ गयी। इधर लड़की को घर के बाहर धरना देते देख लड़के के घरवाले घबरा गये और गेट का ताला बंद कर दिया। लड़का आर्मी में तैनात है, आरोप है कि 4 मार्च को उसकी शादी थी, लेकिन 11 लाख नहीं दिये जाने पर बारात नहीं आयी। इधर लड़के के घरवालों का कहना है कि लड़के की तबीयत खराब है, इसकी वजह से ही शादी में दुल्हा नहीं पहुंच गया। इधर लड़की की सुरक्षा में दो पुलिसवाले तैनात हैं। पूरी रात लड़की दुल्हे के घर के बाहर बैठी रही। बाद में लड़की के परिवारवालों को समझा बुझाकर लड़की को वापस लौटाया गया।

लड़की पिछले कई घंटों से लड़के के घर के बाहर ही बैठी है। लड़की का नाम खुशबू है, जिसकी शादी आर्मी में तैनात कौशल से तय हुई थी। शादी के ठीक पहले लड़के के घरवालों ने 11 लाख रुपये की डिमांड कर दी।लड़की के घरवाले पैसे का इंतजाम नहीं कर पाये तो बारात 4 मार्च को नहीं पहुंची। रात 2 बजे तक दुल्हन बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दुल्हा नहीं पहुंचा। जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी।

इधर सोमवार को लड़की जब लड़के के घर पहुंची तो काफी आवाज लगाने के बाद भी घर से कोई बाहर नहीं आया। लड़के के पिता का कहना है कि लड़के की तबीयत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती है। इधर लड़की की जिद है कि वो लड़के से मिले बगैर नहीं जायेगी। फिलहाल लड़की अपनी जिंद पर अड़ी हुई है। हालांकि काफी मशक्कत के बाद लड़की को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।

Back to top button