हेल्थ / लाइफस्टाइल

4 तरीकों से आपका शरीर देता है पोषक तत्वों की कमी के संकेत, क्या आपको भी हो रही हैं ये समस्याएं..

दिल्ली 28 जनवरी 2024|रोजमर्रा के जीवन में व्यक्ति कई स्वास्थ्य संबधी समस्याओं की चपेट में आने लगता है। कभी सिरदर्द, तो कभी जोड़ों का दर्द, कभी एड़ियों का फटना तो कभी दांत से खून आना। इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए झट से दवा ले लेते है, जिससे तुरंत राहत भी मिल जाती है। मगर शरीर में बार बार उत्पन्न होने वाली ये समस्याएं शरीर में बढ़ रही पोषक तत्वों की कमी को दर्शाती हैं। इसके चलते शरीर कमज़ोर, थका हुआ और आलस्य की चपेट में आने लगता है। जानते हैं शरीर में किन पोषक तत्वों से बढ़ने लगती हैं कौन सी समस्याएं |

जानें शरीर के लिए पोषण क्यों है ज़रूरी
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार शरीर में बढ़ रही विटामिन और मिनरल की कमी कई स्वास्थ्य संबधी समस्याओं का कारण साबित होने लगती है। वहीं कंज्यूमर हेल्थ डिवीज़न की एक अन्य स्टडी की मानें, तो भारत में तकरीबन 2 बिलियन से अधिक लोगों में माइक्रोन्युट्रिएंट्स की कमी पाई जाती है, जिसके चलते शरीर कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी पूरी होने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।

इस बारे में डायइटीशियन मनीषा गोयल का कहना है कि शरीर में विटामिन और मिरनल की उचित मात्रा शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाए रखती हैं। इससे शरीर मौसम के साथ आने वाली तब्दीली और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबधी समस्याओं से दूर रहता है। शरीर में उत्पन्न होने वाले लक्षण इस बात का संकेत देते हैं कि शरीर किस पोषक तत्व की कमी का शिकार है। अधिकतर लोग जिनका खानपान अनियमित है और जो वज़न कम करने के लिए बिना डाइटीशियन की सलाह से डाइटिंग करने लगते हैं। ऐसे में शरीर में पोषण की कमी बढ़ने लगती |

शरीर में पोषण की कमी के लक्षण

  1. बायोटिन की कमी से झड़ते हैं बाल
    बायोटिन की मदद से शरीर में एनर्जी का स्तर नियमित बना रहता है। इसे विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के नाम से जाना जाता है। नट्स, सीड्स, फलों और सब्जियों के सेवन से शरीर में इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं और बार बार टूटकर गिरते हैं, तो ये बायोटिन की कमी का संकेत हैं। इसके लिए आहार में नियमित बदलाव करें और डाइट में विटामिन व जिंक को अवश्य शामिल करें।
  2. मांसपेशियों में ऐंठन विटामिन डी की कमी दर्शाता है
    सर्दी के मौसम में शरीर को विटामिन डी की भरपूर प्राप्ति नहीं हो पाती है, जिससे घुटनों में, तो कभी कंधों में दर्द की समस्या बनी रहती है। ऐसे में खुद को हेल्दी व स्वस्थ बनाए रखने के लिए डज्ञॅक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंटस व विटामिन डी रिच फूड्स का सेवन कर सकते है। इससे बोन डेंसिटी बढ़ने लगतती है और हड्डियों को मज़बूती मिलती है।
  3. विटामिन बी 2 की कमी से एड़ियों का फटना और होंठ पर छाले बनते हैं
    राइबोफ्लेविन को विटामिन बी 2 के नाम से जाना जाता है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने वाला विटामिन बी 2 शरीर के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। आहार में इसको सम्मिलित करने से शरीर में खून की कमी, माउथ अल्सर, आंखों की कमज़ोर दृष्टि और एड़ियों के फटने की समस्या से बचा जा सकता है।
  4. दांत से खून आना विटामिन सी की कमी को दर्शाता है
    एक्सपर्ट के अनुसार शरीर में विटामिन सी की कमी के चलते इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने लगता है। इससे शरीर आसानी से किसी भी संक्रमण की चपेट में आ जाता है। इसके अलावा दांतों से खून आना व मसूड़ों में सूजन का कारण बनता है।

Back to top button