अध्यातम

11 सितंबर2023:मेष,तुला,कुंभ राशि वालों को जॉब और करियर में बाधा, आप भी जानें अपना आज का राशिफल

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव में कुछ कमी आ सकती हैं। माता का सानिध्य मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। माता से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि-
 संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष की मनःस्थिति रहेगी। कार्यों के प्रति जोश बढ़ता रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि तो रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन खर्चों के अधिकता से चिन्तित रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि-आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। भगवान के भजन से कष्ट दूर होंगे। व्यवसाय को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। पारिवारिक शांति बनी रहेगी। अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकारी कार्य में विलंब हो सकता है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। किसी को सलाह न दें।

कन्या राशि-अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। गूढ़ रहस्यों का अध्ययन करने में रूचि रहेगी। सामाजिक जीवन सुखद रहने वाला है। कारोबारी योजना सफल रहेगी। सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। सेहत बिगड़ सकती है।

तुला राशि-अपने किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक संगठन से जुड़ेंगे। धन लाभ की स्थिति है। पारिवारिक लोगों से मधुरता रहेगी। बिजनेस में लाभ होगा। तनाव से दूर रहेंगे। कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि-पारिवारिक कार्यों को लेकर गंभीर चर्चा करेंगे। शारीरिक रूप से परेशान रहें। नया शुरू कर सकते हैं या कारोबार में वृद्धि करेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। नवविवाहित हनीमून प्लान करेंगे। धन खर्च करते समय लापरवाही न करें। किसी मित्र से रूष्ट हो सकते हैं।

धनु राशि-आज का शानदार रहने वाला है। किसी उलझन से निजात मिलेगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापारिक साझेदारी हो सकती है। आनलाइन शापिंग के दौरान ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। तनाव दूर होगा। 

मकर राशि– आज का दिन बहुत ही आलस से भरा रहेगा.  आपका किसी भी प्रकार का कार्य करने का मन नहीं करेगा, इसलिए आलस को त्याग कर मेहनत करने की सोचे अन्यथा, आप भविष्य में पीछे रह सकते हैं और आलस के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा नहीं हो सकेगा,  जिसके कारण आप परेशानी में पड सकते हैं.

कुंभ राशि-आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है.  आप जिस क्षेत्र में भी कोई कार्य करेंगे,  आपको वहां से शुभ समाचार ही प्राप्त हो सकता है.  आप अपने जीवन में बहुत ही व्यस्त रहेंगे,  इसीलिए आप अब अपने परिवार के लिए कुछ समय निकाले तथा अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं, जिससे आपके परिवार को भी आपकी सभी परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके.  

मीन राशि- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा.  आपको अपने स्वास्थ्य में कोई भी परेशानी महसूस नहीं होगी.  आपको आपके परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा. संतान की ओर से मन आपका कभी-कभी परेशान रहेगा.  परंतु उनके भविष्य को देखकर आप थोड़ा सा संतुष्ट रहेंगे. 

Back to top button