मनोरंजन

झुग्गी-झोपड़ी की 15 साल की लड़की,पहुंची हॉलीवुड तक, जानिए कौन है ये

मुंबई 27 मई 2023 मुंबई के धारावी में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली 15 साल की मलीशा खारवा के साथ। जब वो महज पांच साल की थीं, तब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को एक फैशन शो में रैंप से उतरते हुए देखा था। तभी उन्होंने फैसला किया कि ये एक ऐसी दुनिया है, जिसका वो हिस्सा बनना चाहती हैं। वो बचपन से ही बड़े सपने देखती थीं, लेकिन रास्ता आसान नहीं था। होता भी कैसे?

जिस लड़की का परिवार सड़क पर रहता हो और एक टाइम का खाना बामुश्किल नसीब होता हो… उसके लिए अपने सपनों को पूरा करना तो छोड़ो, देखना भी बहुत दूर की बात थी। लेकिन मलीशा की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। वो आज ना सिर्फ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, बल्कि उनके पास दो हॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर हैं। उन्हें ‘स्लम प्रिंसेस’ भी कहा जाता है। आखिर वो कैसे इस मुकाम तक पहुंचीं, आइये आज ‘मंडे मोटिवेशन’ में उनकी इस इंस्पिरेशनल जर्नी के बारे में जानते हैं।

हाल ही में जाने-माने लग्जरी ब्यूटी ब्रांड ‘फॉरेस्ट एसेंशियल्स’ ने अपने ‘द युवती कलेक्श’ के लिए मलीशा खारवा को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। मुंबई के धारावी में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली 14 साल की मलीशा आज किसी स्टार से कम नहीं है।


बचपन से ही बड़े सपने देखने वाली मलीशा के लिए ये सब कुछ आसान नहीं था। उनके पिता बच्चों की पार्टीज में बतौर जोकर बनकर जाते हैं और परिवार का पेट पालते हैं।


ऐसे में एक बड़ी मॉडल बनने के सपने को पूरा करना तो छोड़ो, देखना भी बहुत दूर की बात थी। मगर उनकी किस्मत तब बदल गई जब साल 2020 में हॉलीवुड के एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन की उन पर नजर पड़ी।
रॉबर्ट मुंबई में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने आए थे। मगर उसी दौरान कोविड-19 की वजह से उन्हें यहीं रहना पड़ा। वहीं जब वह मलीशा से मिले और उनके सपनों के बारे में जाना तो वह हैरान हो गए।


मलीशा के सपनों को पूरा करने के लिए रॉबर्ट ने एक फंड रेंजिंग पेज और इंस्टाग्राम पेज बनाया। इसके बाद से मलीशा की किस्मत बिलकुल बदल गई। साल 2020 में ही मलीशा फाल्गुनी शेन एंड पीकॉक की पीकॉक मैग्जीन की कवर गर्ल बनी थीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलीशा का मॉडलिंग करियर 2020 में शुरू हुआ था. उस वक्त उन्हें हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन ने स्पॉट किया था. दरअसल, रॉबर्ट मुंबई में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए आए थे. तभी उनकी नजर मलीशा पर पड़ी. उन्होंने मलीशा की मदद के लिए एक क्राउड फंडिंग अकाउंट भी बनाया. इसके जरिए अब तक लगभग 10.7 लाख रुपये जुटा लिए गए हैं.

Back to top button