हेडलाइन

7th Pay Commission DA Hike: 4% महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा, आज मोदी सरकार कर सकती है ऐलान, 50 फीसदी हो जायेगा…

7th Pay Commission DA Hike: 4% महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा, आज मोदी सरकार कर सकती है ऐलान, 50 फीसदी हो जायेगा...

DA Hike: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय महंगाई भत्ता (डीए) चार फीसदी तक बढ़ा सकती है। आज कैबिनेट (PM Modi Cabinet) की बैठक होनेवाली है, जिसमें कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कैबिनेट महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा सकती है। बढ़ा हुआ डीए इस साल 1 जनवरी (2024) से लागू करने का प्रस्ताव है. यानी होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

यह भी पढ़े:-  नई राशन कार्ड लिस्ट जारी, अब सिर्फ इनको मिलेगा फ्री राशन,राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करें

सरकार के इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मियों को लाभ मिलेगा. DA बढ़ने से अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया गया था।  केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले का फायदा 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 68 लाख पेंशनर्स को होगा। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को मिल रहा महंगाई भत्ता 46% है।  जो कि इस संभावित बढ़ोतरी के बाद 50% हो जाएगा।

DA 50% होने के साथ ही कर्मचारियों को मिलने वाला हाउस रेंट अलाउंस, चिल्ड्रेंस एजुकेशन अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे दूसरे भत्ते भी बढ़ जाएंगे। मोदी मंत्रिमंडल (PM Modi Cabinate) आज केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे सकता है। इससे पहले बीते साल 2023 में अक्‍टूबर महीने में कैबिनेट ने 4 फीसदी डीए बढ़ाया (4% DA Hike) था।

इसके बाद ये 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करना 01 जुलाई, 2023 से लागू है। यह वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है।

7th Pay Commission DA Hike: 4% महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा, आज मोदी सरकार कर सकती है ऐलान, 50 फीसदी हो जायेगा…

यह भी पढ़े:-  Redmi और Realme की बैंड बजाने Vivo ने लांच किया Drone Camera के साथ Vivo V26 Pro, एडवांस फ़ीचर्स और कम कीमत के साथ

आ रही है नई SUV, सस्ते में देगी फॉर्च्यूनर वाला मजा,नई Toyota FJ Cruiser होगी खास

Back to top button