बिग ब्रेकिंग

86 की मौत: जहाज समुद्र में पलटा, जहाज पलटने से अब तक 86 की मौत…

नई दिल्ली 24 सितंबर 2022 : सीरिया के अपतटीय क्षेत्र में एक नाव के डूबने की खबर है। हादसे में अब तक 89 लोगों की जान जा चुकी है। हादसा बीते दिन का है। नाव लेबनान के प्रवासियों को लेकर जा रही थी। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से यह जानकारी दी गई। सीरियाई अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। वे लेबनान से सीरिया अपने प्रियजनों की शिनाख्त में मदद करने के लिए आ रहे हैं।

सीरिया के पास जहाज 22 सितंबर को समुद्र में डूब गया। 23 सितंबर को जहाज की पहचान हुई। इस हादसे में लेबनॉन और सीरिया के कुल 150 प्रवासी यात्री सवार थे। इसमें से 86 लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई। जहाज सभी लोग अपना देश छोड़ दूसरे देश में शरण लेने के लिए जा रहे थे। सीरिया की हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसकी पुष्टि की।

अधिकारियों के मुताबिक जहाज 20 सितंबर को लेबनान के पोर्ट त्रिपोली के पास मिनेह से रवाना हुआ था। यहीं से प्रवासी जहाज में सवार हुए। 22 सितंबर को जहाज डूबा। इसमें 86 लोगो की मौत की पुष्टि हुई है और कई लापता है। सभी का सर्च रेस्क्यू चल रहा है। सीरिया की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, मरने वालों के रिश्तेदार अपनों की पहचान करने के लिए सीरिया आ रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 20 लोगों को बचा लिया गया है। उनका इलाज सीरिया के तटीय शहर तारतूस में अस्पताल में किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को तारतूस के गवर्नर अब्दुल हलीम खलील ने कहा था कि अपतटीय क्षेत्र में और शवों की तलाश जारी है। नौका दो दिन पहले डूबी थी। 31 शव बहकर तट पर आ गए थे। अन्य शवों को सीरिया की नौकाओं के जरिए पानी से निकाला गया है।

Back to top button