बिग ब्रेकिंग

IAS की लिस्ट जल्द : कुछ कलेक्टर भी बदलेंगे, नये OSD की भी निकलेगी लिस्ट…रायपुर स्मार्ट सिटी MD व निगम कमिश्नर के भी जिले में जाने की चर्चा…एक कलेक्टर से सरकार खफा….इन जिलों में बदलाव को लेकर ब्यूरोक्रेसी में हलचलें तेज़…

रायपुर 13 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जल्द निकल सकती है। लिस्ट में कुछ सीनियर IAS के साथ-साथ जिलों के कलेक्टर के नाम भी हो सकते हैं। कुछ कलेक्टरों की कार्यशैली से मुख्यमंत्री बेहद नाराज हैं, लिहाजा उन जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। वहीं सीनियर स्तर पर भी कुछ छोटे-मोटे बदलाव हो सकते हैं। अविनाश चंपावत के सेंट्रल के रिलीव होने के बाद अब उनकी जगह पर भी जल्द ही पोस्टिंग होगी। साथ ही नये जिलों के लिए OSD की भी पोस्टिंग लिस्ट जारी होगी। मुख्यमंत्री ने जांजगीर के सक्ती में अपने दौरे के दौरान इस बात के संकेत मंच से ही दे दिये थे। उन्होंने कहा भी था कि जल्द ही जिले के लिए OSD की नियुक्ति कर दी जायेगी।

पहले ये कयास लग रहे थे कि मई में एक साथ ही IAS की लिस्ट जारी होगी, लेकिन कुछ जिलों में ऐसी परिस्थिति बनी है, जिसके बाद अटकलें लग रही है कि 2-4 दिनों में ही एक छोटी लिस्ट जारी हो जायेगी, जिसमें 2-3 कलेक्टर के भी नाम होंगे। IAS कान्कलेव के बाद ये लिस्ट जारी हो सकती है। चर्चाओं की बात करें तो सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर, दंतेवाड़ा सहित कुछ जिलों के कलेक्टर बदले जाने की चर्चाएं हैं।

UP चुनाव के बाद एक जिले के कलेक्टर के बारे में सरकार को जो इनपुट मिला है, उससे काफी ज्यादा समीकरण बिगड़ गये हैं। पहले ये चर्चाएं थी कि उन्हें बिलासपुर, जांजगीर जैसे बड़े जिले की कलेक्टरी मिल सकती है, लेकिन बिगड़े गणित की वजह से कलेक्टरी छिनने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं कलेक्टरी ब्रेक के बाद मंत्रालय में पोस्टेड एक IAS के रायगढ़ या जांजगीर जाने को लेकर चर्चा चल रही है। बस्तर में लंबे समय से जमे कलेक्टर की भी मैदानी जिलों में लौटना तय माना जा रहा है।

रायपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। खबर है कि एमडी और कमिश्नर में एक नये जिले के OSD तो एक कलेक्टरी की कमान संभालेंगे। चर्चा है कि जशपुर जैसे जिले की कलेक्टरी उन्हें मिल सकती है। वहीं सरगुजा संभाग में पदस्थ जिला पंचायत CEO के निगम में कमान संभालने की अटकलें लग रही है।

Back to top button